Liveindia Breaking News
- Published
- Genre
- News & Current Affairs
External source
liveindiahindi.com External website
You are viewing the Vahuk Story page. The link above opens the shared source website.
नई दिल्ली। वीडियो को लेकर बीजेपी के हमले झेल रहे सीएम नीतीश कुमार ने मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी निगेटिव कैंपेन चला रही है। हम पॉजिटिव कैंपेन चला रहे हैं। नीतीश कुमार ने दाल के मुद्दे पर भी मोदी पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘पहले नारा लगता था हर-हर मोदी, घर-घर मोदी अब लगता है अरहर मोदी।’उन्होंने कहा देश की जनता ने देश चलाने के लिए वोट दिया लेकिन पीएम दूसरे देशों में घूम रहे हैं। कभी पीएम को इतना घूमते देखा है। नीतीश ने कहा कि पीएम के पद पर बैठे हैं लेकिन जुबान खराब है। लालू के साथ गठबंधन को लेकर जब नीतीश से पूछा गया तो उन्होंने फिर बीजेपी पर हमला बोला। नीतीश ने कहा जिस दिन से हमारा लालू जी के साथ गठबंधन हुआ है उसी दिन से इनके पेट में दर्द हो रहा है।
Community reactions
Karma 19.3
Discussion
0 comments
No comments yet. Be the first to join the discussion.